झारखंड

Ranchi में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

Tara Tandi
18 Jun 2025 4:45 PM IST
Ranchi में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी,  अलर्ट जारी
x
Ranchi रांची : मौसम विभाग ने रांची जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह बारिश 19 जून की सुबह 8:30 बजे से 20 जून की सुबह 8:30 बजे तक हो सकती है.
बारिश से हो सकती हैं लोगों को परेशानियां
कई इलाकों में पानी भर सकता है
सड़क और बिजली की सुविधा पर असर पड़ सकता है
कच्चे घर या कमजोर दीवारें गिर सकती हैं
भारी बारिश से जान-माल का खतरा भी हो सकता है
इन बातों का रखें ध्यान
निचले और पानी भरने वाले इलाकों में न जायें
जब तक बहुत जरूरी न हो, बाहर न निकलें
बिजली के सामान का संभलकर इस्तेमाल करें
जिला प्रशासन ने कहा है कि किसी भी परेशानी में प्रशासन की मदद लें. नियमों का पालन करें. मौसम को लेकर प्रशासन की नजर बनी हुई है. जरूरत पड़ने पर लोगों को आगाह किया जायेगा प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. सिर्फ सरकारी जानकारी पर भरोसा करें.
Next Story