झारखंड

चौकीदार की गोली मारकर की हत्या

Rani Sahu
22 April 2023 7:23 AM GMT
चौकीदार की गोली मारकर की हत्या
x
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई
देवघर : देवघर में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स का का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव की पहचान चौकीदार का नाम सिंधेश्वर तुरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
Next Story