
x
जमशेदपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल और उप विकास आयुक्त ने आईपीएल फैन पार्क पहुंच कर दिल्ली और चेन्नई के बीच चल रहे मैच का आनंद उठा रहे हजारों युवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल और उप विकास आयुक्त ने आईपीएल फैन पार्क पहुंच कर दिल्ली और चेन्नई के बीच चल रहे मैच का आनंद उठा रहे हजारों युवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई. जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा युवा मतदाताओं से चुनाव को लेकर कई सवाल पूछे गए. वही, युवा मतदाताओं ने भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के हर सवाल का जवाब दिया. जहां जवाब देने वाले मतदाताओं को जिला प्रशासन की तरफ से आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वहां मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि आज से मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है जो 26 अप्रैल तक जारी रहेगा. ऐसे में इस अवसर का लाभ उठाते हुए सभी नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर ले.
जहां 25 मई को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके. वही हम 100% मतदान करने के लक्ष्य को लेकर सभी मतदाताओं के बीच जा रहे हैं.
Tagsआईपीएल फैनपार्कमतदाताचुनावआकर्षक पुरस्कारझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारIPL FanParkVoterElectionAttractive PrizeJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





