झारखंड

दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प, 13 लोग गिरफ्तार

Rani Sahu
16 Feb 2023 9:30 AM GMT
दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प, 13 लोग गिरफ्तार
x
पलामू : पलामू के पांकी में बुधवार की दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद पूरे जिले के स्थिति खराब हो गई थी। लेकिन, अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पूर्व मुखिया भी शामिल है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। बता दें कि पांकी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह महाशिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घायल हुए थे। बताया गया कि उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही तीन घरों को भी आग के हावाले कर दिया। वहीं, तनाव बढ़ता देख क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील दिया गया।
धार्मिक स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक पुलिस की एक टीम इलाके में नजर बनाए हुए हैं। इस साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुरुवार को पांकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। शांति समिति की बैठक में विवाद और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। पलामू के पूर्व एसपी व सीनियर आईपीएस इंद्रजीत महथा को हालात देखते हुए पलामू में तैनात किया गया है। पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा डीसीए एसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पूरा इलाका छावनी में बदल दिया गया है। पलामू में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद है। इधर घटना पर पुलिस मुख्यालय की नजर है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
{जनता से इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित किया जा रहा है। इस पर जनता से रिश्ते की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story