झारखंड
Palamu में ताजिया जुलूस के दौरान हिंसा, धारा 163 के तहत कड़ी कार्रवाई
Tara Tandi
7 July 2025 1:59 PM IST

x
Palamu पलामू : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं. तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सदर एसडीएम सुलोचना मीणा के निर्देश पर इलाके में अगले 48 घंटे के लिए धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है. पूरा इलाक़ा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.
विवाद के बाद दोनों पक्षों में हुई झड़प
जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे में मुहर्रम के रूट को लेकर विवाद था. इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी. इसके बाद रविवार को उसी रूट से मुहर्रम का जुलूस गुजर रहा था. इसी क्रम में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं.
इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, एसडीएम सुलोचना मीणा, सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद समेत कई आला अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और आसपास के थानों की फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया है.
फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है : एसपी
इस संबंध में पलामू एसपी ने बताया कि जुलूस के दौरान कुछ विवाद हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं. स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.
TagsPalamu ताजिया जुलूसदौरान हिंसाधारा 163तहत कड़ी कार्रवाईViolence during Palamu Tazia processionstrict action under section 163जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





