
x
जनता से रिश्ता : लोदना क्षेत्र के अधिकारियों का मानसून की तैयारी पर ग्रामीणों ने पानी फेर दिया है। अधिकारी यहां जेसीबी मशीन लेकर सुरूंगा जोड़िया की सफाई और ड्रेन कटिंग करने के लिए पहुंचे हुए थे। तभी काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी रैयती जमीन का फैसला पहले हो उसके बाद ही ड्रेन काटने देंगे। उनकी जमीन पर ड्रेन नहीं काटने देंगे। खबर पाकर काफी संख्या में पुलिस पहुंची।लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं है।इधर सुरूंगा जोरिया के कारण लोदना क्षेत्र की खदानों को मानसून के पानी से डूबने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
सोर्स-hindustan
Next Story





