झारखंड

Baharagora में खराब सड़क से आने जाने को मजबूर ग्रामीण

Tara Tandi
25 Sept 2024 3:44 PM IST
Baharagora में खराब सड़क से आने जाने को मजबूर ग्रामीण
x
Baharagoda बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जयपूरा विद्यालय से बंशीधरपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद ही नाजुक है. यहां स्थिति इतनी बदतर है कि इन दिनों भारी बरसात के कारण सड़क पर तालाब बन गया है. सड़क में कदम-कदम पर गड्ढे बन गए हैं. ऐसे में किसी भी वाहन को इस सड़क पर चलाना काफी मुश्किल भरा काम है. बरसात होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है.
उल्लेखनीय है कि इस सड़क से तुबलि, हुदली, बंशीधरपुर, जुगडीहा समेत अन्य गांव के निवासी आवाजाही करते हैं. वहीं ग्रामीण जल्द से जल्द बनाए जाने की मांग की है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए प्रखंड स्तर से लेकर मंत्री तक गुहार लगाई है. लेकिन अब तक सड़क के नाम पर उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है. हालांकि ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही इस सड़क का कायाकल्प हो जाएगा
Next Story