
x
रांची: धनबाद में साइबर अपराध की अनोखी घटना सामने आई है. अपराधी प्रधानमंत्री योजना सुखाड़ राहत योजना सहित और भी दूसरे योजनाओं के नाम पर अकाउंट में साइबर ठगी करते थे. हालांकि इन ठगी करने वाले अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद उन्हें साइबर थाना के हवाले कर दिया.
कई राज्यों के लोगों से की ठगी
इस दौरान वह लोग झारखंड, बिहार और दिल्ली सहित कई राज्य के लोगों से ठगी करते थे. ठगी का पैसा मांगने के लिए ही ग्रामीणों का बैंक खाता खुलवाते थे. इस के लिए लगभग दो दर्जन ग्रामीणों का बैंक खाता दोनों अपराधी खुलवा चुके थे. मगर बैंक खाता का जानकारी ग्रामीणों को देते नहीं थे जिसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ कि यह लोग साइबर अपराध से जुड़े हुए हैं. जिसके बाद इन्हे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
Next Story





