झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट, ग्रामीण की मौत और बच्चा गंभीर रूप से घायल

Rani Sahu
15 April 2023 7:25 AM GMT
पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट, ग्रामीण की मौत और बच्चा गंभीर रूप से घायल
x
पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले से IED विस्फोट की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाड़हातु से सटे जंगल में IED विस्फोट हुआ है जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जबकि मृतक का बेटा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज रेंगड़ा कैंप में किया जा रहा है। मृतक की पहचान मटका कोड़ा के रूप में हुई है। मटका कोड़ा के दोनों पैर भी उड़ गये है। पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल शुक्रवार की दोपहर में मटका कोड़ा अपने बेटे के साथ जंगल में लकड़ी चुनने गया था। शाम 4 बजे आइईडी ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घटनास्थल पर ही मटका की मौत हो गई।
सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया है
बच्चा किसी तरह से भागकर गांव लौट आया। रेंगड़ा में सीआरपीएफ 174 बटालियन का कैंप स्थापित हैं। कैंप में ही बच्चे का इलाज चल रहा है। कल शाम को पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस घटनास्थल पर नहीं गई। मटका का शव जंगल में ही पड़ा रहा। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि ब्लास्ट की सूचना मिली है। बता दें कि कोल्हान रिजर्व क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह आइईडी बम लगा रखा हैं। इनकी चपेट में आने से ग्रामीणों की मौत हो रही है। चुकी है। इनके अलावा सुरक्षा बल भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
Next Story