
x
Jharkhand झारखंड: साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में आदिम पहाड़िया जनजाति समुदाय के एक 60 वर्षीय वृद्ध पर जादू-टोना का आरोप लगाकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात बड़ा दुर्गापुर पंचायत के तेलोटोक गांव में शनिवार देर रात हुई। मृतक की पहचान गुहिया पहाड़िया के रूप में की गई है। रविवार को पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने गुहिया पहाड़िया को गांव के चौक पर पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन और बेटी सोनाली पहाड़िन ने आरोप लगाया कि हत्या की साजिश गांव के पूर्व प्रधान के परिजनों ने रची थी।
उन्होंने बताया कि हाल में ग्राम प्रधान की मौत हुई थी और उसी को लेकर गुहिया पहाड़िया पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि गुहिया पहाड़िया ने गांव के पूर्व प्रधान की मौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी से नाराज होकर परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें निशाना बनाया। राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वृद्ध को पेड़ से बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और छापामारी अभियान चलाया। मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने दो मुख्य आरोपी पौलुस मलतो और सुशील मालतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस जघन्य घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है। आदिम जनजाति समुदाय के लोग मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Tagsसाहिबगंजझारखंडआदिवासी हत्यागुहिया पहाड़ियाजादू-टोनापूर्व ग्राम प्रधानलाठी-डंडागिरफ्तारपुलिस कार्रवाईतीनपहाड़ थानातेलोटोक गांवआदिम जनजाति।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





