झारखंड

जमशेदपुर में विकास का प्रकोप:जमशेदपुर में विकास से गर्भवती महिला की मौत, 36 वर्ष की उम्र में मिले, 12 गंभीर

Mohammed Raziq
20 Sept 2023 9:48 AM IST
जमशेदपुर में विकास का प्रकोप:जमशेदपुर में विकास से गर्भवती महिला की मौत, 36 वर्ष की उम्र में मिले, 12 गंभीर
x
महिला की मौत, 36 वर्ष की उम्र में मिले, 12 गंभीर
झारखण्ड : जमशेदपुर के टीएमएच में मंगलवार को सोनारी की 26 वर्षीया डेंगू पीड़ित गर्भवती महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। इस साल यह डेंगू से 5 वीं मौत है। वह नौ माह की गर्भवती थी। 17 सितंबर को उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया। इस दौरान जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। मरीज व उनके परिजनों को एेसी अवस्था में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद ने कहा कि इन दिनों गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सतर्क होने की जरूरत है। किसी भी तरह के परेशानी होने पर उसकी जांच कराएं। इधर, मंगलवार को डेंगू के 36 नए मरीज मिले। अबतक कुल 5955 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें 758 डेंगू के मरीज मिले हैं। वर्तमान में 290 मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसमें 12 की स्थिति गंभीर है जिन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं, 278 मरीजों को सामान्य वार्डों में भर्ती किया गया है। मंगलवार को 109 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौटे।
Next Story