झारखंड

झारखंड में धीमी है टीकाकरण की रफ्तार, एक साल में कोविड टीके के 3.22 करोड़ डोज लगे

Renuka Sahu
16 Jan 2022 3:04 AM GMT
झारखंड में धीमी है टीकाकरण की रफ्तार, एक साल में कोविड टीके के 3.22 करोड़ डोज लगे
x

फाइल फोटो 

झारखंड में विभिन्न चरणों में शुरू हुए कोविड टीकाकरण का रविवार को एक वर्ष पूरा हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में विभिन्न चरणों में शुरू हुए कोविड टीकाकरण का रविवार को एक वर्ष पूरा हो रहा है। राज्य सरकार ने 15 जनवरी तक 18 से अधिक आयुवर्ग के पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन अभी 50 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण (दूसरी डोज) जबकि, 19 प्रतिशत लोगों को पहली डोज भी नहीं लगायी जा सकी है। यही नहीं, अन्य राज्यों की बात करें तो टीकाकरण के मामले में झारखंड देश के 15 राज्यों से पीछे है। पड़ोसी राज्यों में भी केवल छत्तीसगढ़ झारखंड से पीछे है।

टीकाकरण के मामले में देश में सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश है। यहां 14 जनवरी तक कुल 22.59 करोड़ डोज टीकाकरण किया जा चुका है। जबकि, झारखंड के पड़ोसी राज्यों में पश्चिम बंगाल में कुल 11.32 करोड़, बिहार में 10.64 करोड़, ओडिशा में 5.39 करोड़, झारखंड में 3.22 करोड़ और छत्तीसगढ़ में कुल 3.20 करोड़ डोज टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के कुल 2,41,21,312 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इसमें से 1,95,47,372 को पहली डोज जबकि, 1,21,24,524 को दूसरी डोज लगायी जा सकी है। वहीं, 15-17 आयुवर्ग 5,72,715 को पहली डोज, जबकि, 43,777 बुस्टर डोज लगायी गयी है।
बीते एक सप्ताह में आधी से भी कम हो गयी रफ्तार
राज्य में तीन जनवरी से 15-17 आयुवर्ग का एवं 10 जनवरी से बुस्टर डोज टीकाकरण की शुरुआत हुई है। लेकिन टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने की बजाए घटती जा रही है। बीते एक सप्ताह में राज्य में टीकाकरण की रफ्तार आधी से भी कम रह गयी है। बीते 8 जनवरी को राज्य में कुल 1,90, 378 डोज टीके लगाए गए थे। जबकि, 14 जनवरी को महज 81436 डोज टीके लगाए गए।
रांची में अब तक 56 फीसदी लोगों को ही लगी दोनों डोज
राज्य में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत की गयी थी। स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों से टीकाकरण शुरू होकर अब 15 से अधिक उम्र के लोगों को टीका दिया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और 60 से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को बूस्टर डोज भी दी जा रही है। बता दें कि राजधानी रांची में 18 से अधिक उम्र के कुल 21,30,936 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अब तक कुल लक्ष्य के 86 फीसदी लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है। वहीं अब तक इस आयुवर्ग के मात्र 56 फीसदी लोगों ने ही टीके की दोनों डोज ली है। जिले में अब भी करीब 44 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लेनी बाकी है। वहीं 14 फीसदी लोगों ने एक भी डोज नहीं लगायी है।
ऐसे समझें टीकाकरण की रफ्तार
तिथि लगायी गयी कुल डोज 15-17 18-44 45-60
08 जनवरी 190378 49804 108195 21142 11237
10 जनवरी 220205 60461 119467 24867 15410
14 जनवरी 81416 13587 51705 10320 5824
जिलों में 18 से अधिक आयुवर्ग के टीकाकरण की स्थिति
जिला लक्ष्य पहली डोज प्रतिशत दूसरी डोज प्रतिशत
बोकारो 1508000 1329131 88% 786152 52%
चतरा 762571 584432 77% 336095 44%
देवघर 1091021 853682 78% 527843 48%
धनबाद 1962929 1460569 74% 917352 47%
दुमका 966254 811768 84% 528322 55%
पू. सिंहभूम 1677341 1575917 94% 1169655 70%
गढ़वा 967235 745889 77% 403982 42%
गिरिडीह 1788159 1292984 72% 781539 44%
गोड्डा 960484 717554 75% 458754 48%
गुमला 749648 619609 83% 363384 48%
हजारीबाग 1268283 1031605 81% 682347 54%
जामताड़ा 578419 482366 83% 266973 46%
जिला लक्ष्य पहली डोज प्रतिशत दूसरी डोज प्रतिशत
खूंटी 388921 344813 89% 214596 55%
कोडरमा 523737 425551 81% 251809 48%
लातेहार 531575 436386 82% 237837 45%
लोहरदगा 337666 263120 78% 162443 48%
पाकुड़ 658399 550601 84% 274977 42%
पलामू 1418455 1064813 75% 728058 51%
रामगढ़ 694244 5 90917 85% 398085 57%
रांची 2130936 1822847 86% 1183721 56%
साहेबगंज 841308 683776 81% 351646 42%
सरायकेला 778782 612935 79% 367925 47%
सिमडेगा 438419 337690 77% 241364 55%
प. सिंहभूम 1098527 908417 83% 489665 45%
Next Story