झारखंड

झारखंड में महाशिवरात्रि के तोरण द्वार पर बवाल

Teja
16 Feb 2023 4:52 PM IST
झारखंड में महाशिवरात्रि के तोरण द्वार पर बवाल
x

झारखंड में पलामू के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि के लिए लगाए गए तोरण द्वार के कारण बुधवार को विवाद हो गया। दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मस्जिद से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोडफ़ोड़ की गई। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। माहौल बिगड़ते देख प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पांकी में धारा 144 लगाकर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया कि 16 फरवरी की शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखें। पुलिस पूरे इलाके पर नजर रख रही है और मामले को शांत कराया गया है।

Next Story