झारखंड

घर में सो रही महिला पर अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
2 July 2023 8:24 AM GMT
घर में सो रही महिला पर अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली, जानें पूरा मामला
x
रांची : राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू स्थित शिवशक्ति नगर में एक महिला पर गोली चलाई गई है। यह घटना तब घटी जब महिला घर में सो रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात घर में सो रही पिंकी सिंह नाम की महिला पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। हालांकि इस हमले में महिला बाल-बाल बच गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में महिला के पड़ोसी ने बताया कि पिंकी पर अपराधियों ने गोली चलाई, लेकिन गनीमत रही कि महिला को गोली नहीं लगी। इस मामले को लेकर महिला ने बरियातू थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करेगी। महिला के ऊपर गोली क्यों चलाई गई है यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
यह जांच का विषय है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Next Story