
x
राजधानी रांची के रातू इलाके में आज सुबह एक अज्ञात शव मिला है
Ranchi : राजधानी रांची के रातू इलाके में आज सुबह एक अज्ञात शव मिला है. यह शव काठीटांड के समीप बरामद किया गया है. आज सुबह स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी रातू थाने की पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद रातू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुटी हुई है. रातू थाना प्रभारी ने बताया कि यह रात की घटना है और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि अज्ञात शव नग्न अवस्था में था, पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है.
News Wing
Next Story





