झारखंड

रांची में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र प्रसाद, 25 साल बाद वर्ल्ड इकोनॉमी की अगुवाई करेगा भारत

Rani Sahu
4 Feb 2023 1:30 PM GMT
रांची में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र प्रसाद, 25 साल बाद वर्ल्ड इकोनॉमी की अगुवाई करेगा भारत
x
रांची, (आईएएनएस)| केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि बीते बुधवार को संसद में पेश किया गया बजट भारत की लगातार बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था की दस्तावेज है। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों ने यह उम्मीद पैदा की है कि आने वाले 25 वर्षों में हमारा देश वल्र्ड इकोनॉमी की अगुवाई करेगा। डॉ जितेंद्र ने शनिवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बजट की खासियतों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि यह सस्टेनेबल बजट है, जो हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता रखता है। 8-9 साल पहले पीएम मोदीजी ने इस देश में इकोनॉमी की जितनी ठोस नींव रखी है, उसी की बदौलत कोरोना जैसी त्रासदी से जूझने के बावजूद यह देश मजबूती से आगे बढ़ता रहा। आज यह विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जिस देश ने वर्षों तक भारत पर राज किया, आज उसकी इकोनॉमी से बड़ी अर्थव्यवस्था हमारे देश की है।
डॉ जितेंद्र सिंह के मुताबिक अभी प्रस्तुत बजट में सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है। मोदी जी ने हर वर्ग के आकांक्षा को पूरा करने का माद्दा दिखाया है। महिला, छात्र, किसान, स्टार्ट अप, मध्यम वर्ग से लेकर बडे बड़े उद्योगों का भी ध्यान रखा है। आने वाले 25 वर्षों में देश की इकोनॉमी ग्रीन ग्रोथ की ओर बढ़ेगी। ग्रीन एनर्जी पर ऐतिहासिक काम होंगे। पिछले 5-6 वर्षों में 11 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय बने। 2 करोड़ से अधिक पीएम आवास बन गये।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नयी कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपये तक की सालाना आय टैक्स फ्री कर सरकार ने मध्यमवर्गीय और वेतनभोगी समाज को बड़ी सहुलियत दी है। समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास सहित कई विशेषताएं बजट में हैं। 2014 की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्च र में निवेश पर 400 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गयी है। इस बार इंफ्रास्ट्रक्च र पर 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। जनजाति समाज की शिक्षा के लिए 30 हजार से अधिक टीचर्स की नियुक्ति होगी।
डॉ जितेंद्र सिंह ने शनिवार को रांची में प्रबुद्ध लोगों की गोष्ठी में भी बजट की विशेषताओं और मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर विचार साझा किए।
--आईएएनएस
Next Story