झारखंड

स्वर्णरेखा पुल के नीचे अज्ञात शव बरामद

Rani Sahu
28 March 2023 12:52 PM IST
स्वर्णरेखा पुल के नीचे अज्ञात शव बरामद
x
जांच में जुटी पुलिस
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड स्वर्णरेखा पुल के नीचे एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। शव को देखने से उसकी उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस मौजूद लोगों से भी जानने का प्रयास कर रही है कि कोई मृत व्यक्ति को पहचानता है या नहीं।
Next Story