झारखंड

अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा, 5 लोगों की मौत

Rani Sahu
23 May 2023 12:49 PM IST
अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा, 5 लोगों की मौत
x
देर रात एक अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंद दिया। घटना रात 2 बजे की है


रांची : रांची के ओरमांझी थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूचना मिली है कि सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंद दिया। घटना रात 2 बजे की है। जानकारी के मुताबिक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना सिकिदिरी-ओरमांझी रोड के सांडी चौक के पास की है। सभी मृतक व घायल अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव के रहने वाले हैं। घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। जो जानकारी है उसके मुताबिक सांडी निवासी कार्तिक महतो की बेटी की शादी थी। जिसमें अनगड़ा से बारात पहुंची थी। बाराती सड़क के किनारे खड़े थे उसी दौरान यह हादसा हुआ।


Next Story