झारखंड

जोंगी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोगों की मौत

Rani Sahu
13 Feb 2023 9:29 AM GMT
जोंगी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोगों की मौत
x
कोडरमा : कोडरमा के जोंगी पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा कि घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान दो लोगों की मौत रास्ते में ही हो गई। वहीं, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मतृकों की पहचान वीरेंद्र यादव व त्रिलोकी गोप के रुप में हुई है। वहीं, पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई। घटना चंदवारा थाना अंतर्गत जोंगी पुल के पास की है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story