झारखंड

हाई वोल्टेज करंट से दो युवक झुलसे, हालत नाजुक

Rani Sahu
10 April 2023 11:15 AM GMT
हाई वोल्टेज करंट से दो युवक झुलसे,  हालत नाजुक
x
झारखंड : झारखंड के दो अलग अलग जिलों में सोमवार को करंट लगने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इसमें पहली घटना सिडेगा के जोराम बांसजोर गांव की है। जहां 33 केवीए लाइन की मरम्मती के दौरान अचानक बिजली प्रवाह हो गया। जिसके वजह से लाइनमैन जोसेफ खलखो गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के मुताबिक लाइनमैन जोसेफ खलखो 33 केवीए लाइन की मरम्मती करने गया था। हालांकि, इससे पहले उसने शटडाउन लिया था। इसके बाद वह बिजली पोल पर चढ़कर काम करने लगा। लेकिन, अचानक लाइन में करंट आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिजली का तार जोड़ रहा था युवक
वहीं, दूसरी घटना धनबाद झरिया मुख्य मार्ग बस्ताकोला का है। जहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। घटना के संबंध में बताया गया कि बस्ताकोला मुख्य मार्ग पर एक मंदिर के बिजली का तार रविवार की रात टूट कर सड़क पर गिर गया था। जिसे जोड़ने के लिए सोमवार की सुबह चींटी अग्रवाल पास के एक मकान की छत पर चढ़ गया। इसके बाद सूखे पेड़ पर चढ़ कर तार जोड़ने लगा। इसी दौरान वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलने लगा। वही मौजूद स्तानीय लोगों ने फौरन लकड़ी के सहारे किसी तरह तार से युवक को छाड़या। हालांकि, तब तक युवक पूरी तरह से झुलस गया था। जिसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एसएनएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पेड़ भी धू-धू कर जलने लगा
जानकारी के मुताबिक घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवाई। बताया गया कि करंट लगने की वजह से पेड़ भी धू-धू कर जलने लगा। इधर, घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Next Story