झारखंड

गुमला में दो युवकों की हत्या, जंगल में मिले शव

Rani Sahu
19 July 2023 4:15 PM GMT
गुमला में दो युवकों की हत्या, जंगल में मिले शव
x
रांची (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर थाना क्षेत्र के रोपा कोना जंगल में बुधवार को एक साथ दो युवकों के शव बरामद किए गए। अज्ञात अपराधियों ने इनकी धारदार हथियार से हत्या की है। इनकी पहचान हो गई है। दोनों लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बेदाल गांव के रहने वाले थे। अपने घर से पिछले चार दिनों से लापता थे। दोनों के परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। जंगल गए ग्रामीणों ने दोनों शवों को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
माना जा रहा है कि अपराधियों ने दोनों युवकों की हत्या कर शवों को जंगल में फेंक दिया। युवकों की हत्या किस कारण से की गई है और किसने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।
Next Story