झारखंड

मेला घुमाने के नाम पर सहकर्मी की हत्या करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Rani Sahu
5 Feb 2023 6:17 PM GMT
मेला घुमाने के नाम पर सहकर्मी की हत्या करने वाले दो युवक गिरफ्तार
x
रांची : राजधानी रांची के बुंडू इलाके में 26 जनवरी को एक युवक की हत्या हुई थी। अनिल महतो नामक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बुंडू एडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनिल के सहकर्मी ही निकले। उन्होंने बताया कि अनिल महतो को मेला घुमाने के नाम पर घर से बुलाया गया था। फिर लूटपाट करने के बाद हत्या कर दी। गिरफ्तार किए गए सहकर्मी शिवचरण मुंडा और रवि सिंह मुंडा ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस को पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि सभी लोग साथ में काम करते थे। हम दोनों को पैसे की जरूरत थी, इसलिए मृतक युवक अनिल महतो की बाइक को बेचना चाह रहे थे। पुलिस के अनुसार अनिल से लूटे गए 13 हजार रुपए और एक बाइक बरामद किया गया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए दोनों युवक को जेल भेज दिया गया।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story