झारखंड

एक पति के लिए बीच सड़क हंगामा करती दिखी दो पत्नियां, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
17 Jun 2023 6:06 PM IST
एक पति के लिए बीच सड़क हंगामा करती दिखी दो पत्नियां, जानें पूरा मामला
x
रांची : लव ट्रायएंगल का मामला अक्सर सामने आता रहता है। कभी एक लड़की के लिए दो लड़के झगड़ते दिखते हैं तो कभी एक लड़के लिए दो लड़कियां लड़ती हैं। ऐसा ही एक मामला आया है झुमरी तिलैया के झंडा चौक से। जहां दो महिलाएं एक लड़के को लेकर झगड़ती दिखी। बीच सड़क पर महिलाओं को लड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उठाकर थाने ले गई। वहां जाने के बाद पता चला कि पति-पत्नी के बीच दूसरी महिला की एंट्री ने मामले को गड़बड़ा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए बरकट्ठा निवासी बच्चू राम ने बताया कि साल 2015 में उसके बेटे संदीप राम ने डोमचांच की गुड़िया से लव मैरिज किया था। जिससे उसके तीन बच्चे भी हुए। लेकिन अभी एक दूसरी लड़की आकर कह रही है संदीप ने उससे भी शादी की है।
पहली पत्नी नहीं रखना चाहती दूसरी को साथ
इधर संदीप की पहली पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि उसने सबके खिलाफ जाकर संदीप से लव मैरिज किया था। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी से रह रहे थे। संदीप मुंबई में एक होटल में कुक का काम करता है। गुड़िया को एक साल पहले पता चला कि छत्तीसगढ़ की रहने वाली पूजा नाम की लड़की से संदीप का चक्कर चल रहा है। जब उसने संदीप से पूछा तो वह इससे साफ इंकार कर गया। इस बीच गुड़िया अपने मायके से वापस अपने ससुराल चली गई। तीन दिन पहले उसका पति जब मुंबई से लौटा तो पूजा भी उसके साथ थी। इसके बाद वह अपनी पहले पत्नी गुड़िया से अपने रिश्ते को इंकार करने लगा। जब गुड़िया थाने जाने लगी तो संदीप ने उसे रोक दिया। इसी को लेकर झंडा चौक पर तीनों हंगामा कर रहे थे। दरअसल संदीप अपनी दोनों पत्नी को साथ रखना चाहता था, लेकिन गुड़िया इस बात को स्वीकार नहीं कर रही है।
Next Story