
x
Ramgarh रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 480 किलोग्राम से अधिक डोडा जब्त किया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए तस्करों की पहचान संदीप रजक और संतोष राम के रूप में हुई है. यह कार्रवाई एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई है. रामगढ़ एसपी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में अवैध डोडा लादकर रामगढ़ के रास्ते बोकारो ले जाया जा रहा है. इसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोरोबिंग चेकनाका के पास वाहन चेकिंग शुरू की.
चेकिंग के दौरान, बोरोबिंग गांव की ओर से एक नीले रंग की पिकअप वैन आती दिखी. जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो चालक ने वाहन को तेजी से भगाना शुरू कर दिया. पुलिस टीम ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया. पिकअप में दो व्यक्ति बैठे हुए थे. पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम संदीप रजक और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम संतोष राम बताया.
TagsRamgarh 480 किलोग्राम डोडादो तस्कर गिरफ्तारRamgarh 480 kg dodatwo smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





