झारखंड

अफीम के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

Rani Sahu
25 March 2024 5:54 PM IST
अफीम के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार
x
चतरा. अफीम तस्करों पर कार्रवाई करते हुए चतरा पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ की अफीम के साथ दो सहोदर भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों को अफीम के साथ वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव से गिरफ्तार किया गया है।
एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गठित वशिष्टनगर जोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई है। मिली जानकारी के अनुसार, देवनंदन गंझू और पंकज कुमार नामक दो सगे भाइयों को सुरक्षाबलों ने दबोचा है। दोनों भाई घर में अफीम से ब्राउन सुगर बनाने के मिनी फैक्ट्री का संचालन करते थे।
इस दौरान पुलिस ने 28 किलो 50 ग्राम गिली अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त जैक मशीन, ढक्कन, चार पीस लकड़ी का टुकड़ा, गेरुआ रंग का प्लास्टिक टब व अफीम से सना कपड़ा को जब्त किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।
Next Story