झारखंड

रांची में साइंस सिटी के पास दो लोगों की गोली मारकर हत्या

Sonam
13 Aug 2023 12:41 PM IST
रांची में साइंस सिटी के पास दो लोगों की गोली मारकर हत्या
x
रांची में साइंस

झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यही कारण है कि राज्य में आए दिन में बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राज्य की राजधानी रांची का है। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को रांची में साइंस सिटी के पास दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

वहीं, इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। रांची पुलिस के मुताबिक, घटना बरियातू थाना क्षेत्र के साइंस सिटी के पास की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

Next Story