झारखंड

Latehar में हत्या के आरोप में राहुल सिंह गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Tara Tandi
6 May 2025 5:56 PM IST
Latehar में हत्या के आरोप में राहुल सिंह गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
x
Latehar लातेहार : लातेहार पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चंदवा थाना क्षेत्र से दोनों को दबोचा. पकड़े गए आरोपियों में अमृत उरांव और माशूक अंसारी शामिल हैं. इनके पास से पिस्टल और गोली बरामद हुई है. लातेहार के पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
उन्होंने बताया की दोनों आरोपियों को ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी वसूलने की योजना बनाते हुए ब्रह्मणी चंदवा से गिरफ्तार किया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. अमृत उरांव बीते दो मई को चंदवा थाना क्षेत्र के सोंस गांव में आई बारात में गोलीबारी कर उपेन्द्र उरांव की हत्या में शामिल था.
Next Story