झारखंड

बारात जा रहे दूल्हे के पिता समेत दो की हादसे में मौत

Admin Delhi 1
3 March 2023 12:16 PM IST
बारात जा रहे दूल्हे के पिता समेत दो की हादसे में मौत
x

धनबाद न्यूज़: हाउसिंग कालोनी से की रात पश्चिम बंगाल के पानागढ़ बारात लेकर जा रही स्कार्पियो आसनसोल कल्ला मोड़ के पास हाइवा से टकरा गई. हादसे में हाउसिंग कॉलोनी शांति टावर अपार्टमेंट निवासी दूल्हा अनुज पांडेय उर्फ गोलू के पिता अनिल पांडेय और स्कार्पियो चालक लोहारबरवा जमुआ के रहनेवाले संतोष विश्वकर्मा की मौत हो गई. बारात जा रहे दूल्हे के मामा बलदेव पांडेय व शादी कराने जा रहे पुजारी ठेठाटांड़ टुंडी निवासी शशि पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हैं. पुजारी शशि पांडेय का इलाज दुर्गापुर आईक्यू सिटी अस्पताल में चल रहा है. बालदेव पांडेय का इलाज नामधारी अस्पताल में चल रहा है. अनिल पांडेय मूलरूप से बरवाअड्डा थाना अंतर्गत बिराजपुर पंचायत के मोरपहाड़ गांव के रहनेवाले थे. वह हाउसिंग कॉलोनी में पिछले 30 साल से पुजारी थे.

हादसे के बाद बारात में शामिल लोग दूल्हा को लेकर पानागढ पहुंचे ओर शादी संपन्न करा कर की सुबह वापस लौट गए. इधर बंगाल से पोस्टमार्टम के बाद की शाम मोरपहाड़ गांव स्थित स्थानीय जोरिया में अनिल पांडेय का अंतिम संस्कार किया गया.

Next Story