झारखंड

सड़क हादसे में दो लड़कियों की मौत, बोरवेल ड्रिलिंग मशीन से टकराई स्कूटी

Rani Sahu
22 May 2022 1:39 PM GMT
सड़क हादसे में दो लड़कियों की मौत, बोरवेल ड्रिलिंग मशीन से टकराई स्कूटी
x
झारखंड के गोड्डा जिले में हुए एक हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई

झारखंड के गोड्डा जिले में हुए एक हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान वे संतुलन खो बैठीं और उनकी टक्कर बोरवेल ड्रिलिंग मशीन से हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक शिव शंकर तिवारी ने बताया ने हादसा महागामा-पत्थरगामा मार्ग पर हुआ। दोनों लड़कियां स्कूटी पर सवार होकर गोड्डा कस्बे की तरफ जा रही थीं। इस दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे बोरवेल ड्रिलिंग मशीन से टकरा गई। हादसे के बाद लड़कियों को उपचार केलिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रोजी मुर्मू और वर्णिका सोरेन के रूप में हुई है। दोनों गोड्डा के सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा थीं।


Next Story