झारखंड
अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण मामले में झारखंड में दो गिरफ्तार
Tara Tandi
20 Sept 2025 4:15 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण नेटवर्क का खुलासा किया है. यह कार्रवाई झारखंड पुलिस की सीआईडी और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के सहयोग से की गई. इस मामले में दो आरोपियों को बोकारो से गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अंकित कुमार जेडी और विवेक कुमार के रूप में हुई है. यह नेटवर्क सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसका जाल ओमान, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों तक भी फैला हुआ था, जहां आपत्तिजनक सामग्री बेची जा रही थी.इस मामले का खुलासा तब हुआ जब राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर कई शिकायतें आईं.
इन्हीं में से एक शिकायत झारखंड के एक पीड़ित ने की थी, जिसने बताया कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो उसकी मर्जी के बिना एक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या के विचार करने लगा था.पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी 'हॉटपिक-वन' नाम की एक वेबसाइट का इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री को अपलोड करने, बेचने और बांटने के लिए कर रहे थे. इसके अलावा, इस संगठित अपराध को अंजाम देने के लिए टेलीग्राम और मेगा जैसी क्लाउड स्टोरेज सेवाओं का भी उपयोग किया जा रहा था.
Tagsअंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषणमामले झारखंडदो गिरफ्तारInternational child sexual abuse case in Jharkhandtwo arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





