झारखंड

रेलवे संपत्ति चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार

Rani Sahu
9 Sept 2022 8:03 PM IST
रेलवे संपत्ति चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार
x
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के रेलवे यार्ड में रेलवे की संपत्ति चोरी करते दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया. टाटानगर आरपीएफ ने गश्ती के दौरान दोनों को पकड़ा. दोनों के पास से चोरी किए गए सामान बरामद किए गए. पकड़ाए गए चोरों में जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. अरशद और आमिर खान शामिल है. बरामद समान की कीमत 2860 रुपये बताई जा रही है. जानकारी देते हुए आरपीएफ थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि उनकी टीम गश्त कर रही थी तभी यार्ड के पास दोनों चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Anand Kumar


Next Story