झारखंड

एलन के ऐलान के बाद ट्विटर की कार्रवाई, झारखंड में भी कई हस्तियों ने ब्लू टिक गंवाए

Rani Sahu
21 April 2023 2:38 PM GMT
एलन के ऐलान के बाद ट्विटर की कार्रवाई, झारखंड में भी कई हस्तियों ने ब्लू टिक गंवाए
x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड में कई बड़ी हस्तियों को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ब्लू टिक की हैसियत गंवानी पड़ी है। इनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास भी शामिल हैं।
ट्विटर ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के हैंडल से ब्लू टिक हटा लिया है, वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अकाउंट पर ब्लू टिक का बैज कायम है। झारखंड सरकार के मंत्रियों डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, हफीजुल हसन सहित ज्यादातर मंत्रियों को भी ट्विटर की कार्रवाई का शिकार होना पड़ा है।
पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और हजारीबाग के भाजपा सांसद जयंत सिन्हा, कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा का ब्लू टिक हटा दिया गया है, जबकि रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य साहु की यह हैसियत बरकरार है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद दीपक प्रकाश की ब्लू टिक छिन गई है। झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्र नाथ महतो के अकाउंट से भी वेरिफाइड का दर्जा हट गया है।
झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन का ब्लू टिक फिलहाल कायम है। बता दें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया था 20 अप्रैल 2023 के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन अभी तक नहीं लिया है।
--आईएएनएस
Next Story