झारखंड

बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

Rani Sahu
25 April 2023 2:57 PM GMT
बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
x
झारखंड : बिहार से झारखंड जा रही बस को सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस पलट गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 12 लोग घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। घटना रामगढ़ के चुट्टू पालू घाटी के पास NH 33 पर हुई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
12 घायलों अस्पताल में भर्ती करवाया
पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क पर हटवाया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुई। पुलिस का कहना है कि हादसे में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। 12 घायलों अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वाले में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
बस बख्तियारपुर से रांची जा रही थी
घायलों का कहना है कि सोमवार रात 9 बजे बस पटना के बख्तियारपुर से रांची के लिए खुली थी। इसी दौरान चुट्टू पालू घाटी के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस NH पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान अब तक नहीं हुई है। उनकी पहचान के लिए बिहार पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
Next Story