झारखंड

मजदूरों से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, पांच महिलाएं समेत 30 घायल, 1 की मौत

jantaserishta.com
24 Oct 2021 10:38 AM IST
मजदूरों से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, पांच महिलाएं समेत 30 घायल, 1 की मौत
x

DEMO PIC

ऐसे हुआ हादसा.

मेदिनीनगर: झारखंड में मेदिनीनगर से लगभग 32 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर-रांची मार्ग पर सतबरवा थानान्तर्गत मरघटिया के पास मजदूरों से भरा ट्रक असंतुलित होकर शनिवार दोपहर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच महिलाओं समेत 30 अन्य मजदूर घायल हो गए, जिसमें 10 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी गई है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 10 मजदूरों को निकटवर्ती तुम्बागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रांची) के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है. शेष अन्य मजदूरों का इलाज नवजीवन अस्पताल में किया जा रहा है.
सतबरवा थाना प्रभारी कर्मपाल कुमार नाग के अनुसार, मृतक मजदूर की पहचान बीरेन्द्र उरांव के रूप में की गई है. उरांव की मौत रांची स्थित रिम्स अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई. थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब कमारु गांव से मजदूरों का जत्था मिनी ट्रक से डालटनगंज रेलवे स्टेशन आ रहा था जहां से ट्रेन पकड़कर उन्हें उत्तर प्रदेश के एक ईंट भट्टे में काम करने के लिए पहुंचना था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story