झारखंड

झारखंड की भ्रष्ट सोरेन सरकार को हटाएं आदिवासी : जेपी नड्डा

Admin2
6 Jun 2022 5:25 AM GMT
झारखंड की भ्रष्ट सोरेन सरकार को हटाएं आदिवासी : जेपी नड्डा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आदिवासी समुदाय से अपील की कि वे राज्य की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और हेमंत सोरेन एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं।नड्डा ने मोरहाबादी मैदान में आदिवासी समुदाय की विशाल 'बिरसा मुंडा विश्वास रैली' को संबोधित किया। इसमें करीब 32 आदिवासी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन से बनी हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ राज्य की खनिज संपदा को लूटने में लगी है।

Next Story