
x
Ranchi रांची। झारखंड के खूंटी जिले स्थित कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुयू गांव में आदिवासी कांग्रेस के युवा नेता सुमित तिग्गा की हत्या के एक हफ्ते बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर लिया है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया कि जमीन खरीद-बिक्री के कारोबार में हिस्सेदारी के 85 हजार रुपए नहीं मिलने से नाराज उनके ही दो दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में पुलिस ने गुयू गांव निवासी संजय बालमुचू और दशरथ मुंडा को गिरफ्तार किया। 22 दिसंबर की देर शाम को सुमित तिग्गा की गांव के समीप जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने-अपने घरों में छिपे हुए हैं। इसके बाद तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि सुमित तिग्गा जमीन बिक्री से मिले पैसों में से 85 हजार रुपए उन्हें नहीं दे रहा था। इसी रंजिश में दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सुमित तिग्गा को उनके दो परिचित दोस्त घर से बुलाकर गांव की ओर ले गए थे। बाद में गांव के पास जंगल क्षेत्र में अलाव तापने के दौरान पीछे से उन पर गोली चलाई गई थी। गंभीर रूप से घायल सुमित को इलाज के लिए रांची के देवनिका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसडीपीओ के अलावा कर्रा थाना के अवर निरीक्षक दीपक कांत कुमार, जीतेंद्र राम, जुगेश सिंह, सुनील कुमार दास सहित रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
Tagsसुमित तिग्गा हत्याकांडखूंटी पुलिसआदिवासी कांग्रेस नेताजमीन विवादकर्रा थानाझारखंड अपराधदेसी कट्टा बरामदपुलिस खुलासाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





