झारखंड

दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से 3 बच्चे झुलसे, 2 की मौत

jantaserishta.com
10 April 2022 10:33 AM IST
दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से 3 बच्चे झुलसे, 2 की मौत
x
उसका स्वास्थ केंद्र में इलाज चल रहा है.

गढ़वा. झारखंड के गढ़वा जिले के बढ़गढ़ ओपी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है. कोरवाटोला के एक घर में आग लगने से तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए. दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका भंडरिया स्वास्थ केंद्र में इलाज चल रहा है.

महुआ चुनने के लिए लोगों ने जंगल में आग लगा दिया था. धीरे-धीरे यह आग एक घर तक आ पहुंची. घर में खेल रहे तीन बच्चे इस आग में जिंदा जल गये. मृतकों में राजनाथ कोरवा के पुत्र चंद्रेश कुमार (4 वर्ष) व पुत्री रूबिता कुमारी उम्र (3 वर्ष) शामिल हैं. घायल बिगन कोरवा के तीन वर्षीय पुत्र चंदन कोरवा है. घायल बच्चे को बड़गड़ ओपी पुलिस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया भेजा गया.
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकांश लोग सुबह में महुआ चुनने के लिए पहाड़ की ओर निकल गए थे. इस बीच गांव के ही टीड़गा कोरवा के मकान में अगलगी की घटना घटित हो गई. चंद्रेश, रूबिता (दोनों भाई- बहन) व चंदन, तीनों बच्चे टीड़गा कोरवा के सुनसान घर के बरामदे पर खेल रहे थे. इस बीच बरामदे में दरवाजे के पास रखे पुआल में आग लग गई. इससे दरवाजे के रूप में लगी चटाई भी जलने लगी. बच्चे कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग से झुलसने के कारण दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. तीसरे बच्चा का इलाज जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story