झारखंड

जेबीवीएनएल में अभियंताओं का तबादला और पोस्टिंग

Admin Delhi 1
4 March 2023 7:16 AM GMT
जेबीवीएनएल में अभियंताओं का तबादला और पोस्टिंग
x

राँची न्यूज़: झारखंड बिजली वितरण निगम में 72 अभियंताओं का तबादला किया गया है. इनमें 46 सहायक अभियंताओं को प्रोन्नति देकर कार्यपालक अभियंता (वरीय प्रबंधक तकनीकी) बनाया गया है और उनकी पोस्टिंग भी कर दी गई है. दूसरी ओर 26 कार्यपालक अभियंताओं का तबादला किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है.

प्रोन्नति के बाद प्रबंधक और वरीय प्रबंधकों की नई पोस्टिंग गौतम कुमार को रांची मुख्यालय, उदय शंकर केशरी को टीआरडब्ल्यू रांची, साधन लाहा को रांची अंचल, विजय प्रसाद महतो को निगम मुख्यालय, शोभन सिंह को एसएलडीसी रांची, राजीव कुमार घोष को निगम मुख्यालय, संघर्षी राज किशोर यादव को निगम मुख्यालय, उज्ज्वला कल्याणी गुड़िया को निगम मुख्यालय, विजय कुमार घोष को निगम मुख्यालय, रौशन कुमार को निगम मुख्यालय, प्रियंका सिन्हा को निगम मुख्यालय भेजा गया है.

कार्यपालक अभियंता जिनका तबादला हुआ

विशाल कुमार का मानगो से न्यू कैपिटल रांची, राजेश मंडल का न्यू कैपिटल से डोरंडा, अमित कुमार का रांची पूर्वी से डोरंडा, बीरेंद्र किस्कू का डोरंडा से निगम मुख्यालय रांची, शंभु नाथ चौधरी का केंद्रीय भंडार रांची से डालटनगंज, सरस्वती चंद्र मिश्रा का डालटनगंज से एमआरटी प्रमंडल रांची, राजेश कुमार मिश्रा का एमआरटी रांची से गोड्डा, पंकज कुमार गौतम का निगम मुख्यालय ग्रामीण विद्युतीकरण से टीएस निगम मुख्यालय, विनय कुमार सिंह का रांची अंचल से चतरा, अनुराग बोदरा का ग्रामीण विद्युतीकरण निगम मुख्यालय से निगम मुख्यालय रांची तबादला किया गया है. उक्त सूची रांची की है, दूसरे जिलों में भी बड़े पैमाने पर तबादला और पोस्टिंग की गई है.

Next Story