
x
Ranchi रांची : राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाघ एक ग्रामीण के घर में घुस आया। यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है, जब गांव निवासी पुरेंद्र महतो अपनी बकरी को बाहर निकाल रहे थे।
उसी दौरान उनकी नजर अचानक बाघ पर पड़ी। हालात को भांपते हुए उन्होंने सूझबूझ दिखाई और बिना घबराए घर से बाहर निकल गए। उन्होंने अपनी बेटी सोनिका और उसकी सहेली को भी सुरक्षित बाहर निकालकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे बाघ घर के भीतर ही कैद हो गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस और वन विभाग को दी गई।
थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण बाघ को देखने के लिए मौके पर जुटने लगे। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने गांव में धारा 144 लागू कर दी है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के साथ-साथ रांची के बिरसा जैविक उद्यान की टीम भी मौके पर पहुंची है।
इसके अलावा, पलामू टाइगर रिजर्व से भी विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही बाघ हो सकता है जो हाल ही में पलामू के जंगलों से भटक कर यहां पहुंचा हो। फिलहाल वन विभाग की रेस्क्यू टीम बाघ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका था।
Tagsबाघसिल्लीपलामूरेस्क्यूTigerSilliPalamuRescueजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





