झारखंड

ट्रक से 1474 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Rani Sahu
25 May 2022 4:33 PM IST
ट्रक से 1474 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
x
दक्षिण भारतीय फिल्म पुष्पा में जिस प्रकार अभिनेता दूध के टैंकर में चंदन लकड़ी की तस्करी करता है

रांचीः दक्षिण भारतीय फिल्म पुष्पा में जिस प्रकार अभिनेता दूध के टैंकर में चंदन लकड़ी की तस्करी करता है, ठीक उसी तरह खूंटी में तस्कर अवैध डोडा की तस्करी कर रहे हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के करोड़ा गांव के पास से पुलिस ने एक ट्रक से डोडा बरामद किया. पुलिस ने ट्रक से 1474 किलोग्राम अवैध अफीम के डोडा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

सूचना मिलने पर की छापेमारी
डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि करोड़ा गांव के निकट जंगली क्षेत्र से कुछ लोग जमा अवैध डोडा को ट्रक में लोड करके बाहर भेजने वाले हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल के द्वारा तत्कालिक कार्रवाई करते शुरू हुई.
3 लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान करोड़ा गांव के निकट जंगली क्षेत्र से रांची जिले के नामकुम थानांतर्गत लाली टुंगड़ी निवासी सुखराम मुण्डा, दशम फॉल थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गाँव के बिरसा मुण्डा, तमाड़ थाना क्षेत्र के रायडीह निवासी शिबु मुण्डा को प्लास्टिक के 84 बोरा में भरा कुल 1473.700 किलोग्राम अवैध डोडा, एक टाटा 1109 ट्रक, दो मोटरसाईकिल के साथ खरीद-बिक्री करने वाले कुल 3 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही मारंगहादा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है.
मोटरसाईकिल, मोबाइल फोन आदि बरामद
मिली जानकारी के मुताबिक ‌‌बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर का एक टाटा LPT 1109 HEX ट्रक, एक सुपर स्पलेण्डर मोटरसाईकिल सं०- JH01EA56614 और एक पैशन प्रो मोटरसाईकिल सं०- JH01AH4142 साथ ही तीन मोबाईल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू आदि इनके पास से बरामद किया गया है. छापामारी दल में डीएसपी अमित कुमार, मारंगहादा थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, प्रीतम राज, मारंगहादा थाना प्रदीप सवैया, सुरेश कुमार, तथा रिजर्व गार्ड सैट सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Next Story