पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में कोलकाता निबंधन कार्यालय के कर्मी तापस घोष, संजीत कुमार और हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर को कोर्ट लाया गया.
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में कोलकाता निबंधन कार्यालय के कर्मी तापस घोष, संजीत कुमार और हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर को कोर्ट लाया गया. सभी को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. पेशी के दौरान मामले में पूछताछ के लिए ईडी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है.
आपको बता दें, ईडी ने सभी को 9 मई को गिरफ्तार किया था. 10 मई को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था. तीन दिनों की रिमांड पर लेकर ईडी ने सभी से मामले में पूछताछ की है. आज रिमांड अवधि पूरी हो रही है इस कारण ईडी उन्हें फिर से कोर्ट में पेश करते हुए रिमांड की मांग करेगी.
Tagsहेमंत सोरेनजमीन घोटाला मामलेकोलकाता निबंधन कार्यालय कर्मी तापस घोषकोर्टझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारHemant SorenLand Scam CaseKolkata Registration Office Employee Tapas GhoshCourtJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





