झारखंड

साहिबगंज में डायरिया से तीन लोगों की मौत

Rani Sahu
7 Oct 2023 8:26 AM GMT
साहिबगंज में डायरिया से तीन लोगों की मौत
x
झारखंड : अभी राज्य डेंगू के कहर से उभर ही रहा है कि एक और खतरे की घंटी बज गई है। दरअसल साहिबगंज के एक गांव में डायरिया से तीन लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बरहेट प्रखंड के कुसमा संथाली पंचायत स्थित मेटर टोला की पहाड़िया बस्ती में डायरिया फैल गया है। इससे बस्ती में अब तक आदिम जनजाति की दो महिलाएं और एक पुरुष की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। बता दें कि डायरिया से केवल साहिबगंज में ही नहीं बल्कि गुमला में भी एक महिला की मौत हुई है।डायरिया से मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है।
मेडिकल टीम पहुंची साहिबगंज
बता दें कि मरने वाले लोगों में पहाड़ी बोबे मैसा पहाड़िया और उसकी बहन सेमी पहाड़िन तथा अन्य परिवार की सूरजी पहाड़िन शामिल है। वही गांव में दर्जन भर से अधिक लोगों में डायरिया के लक्षण देखने को मिले हैं। डायरिया से मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनंद भान में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों का इलाज शुरू किया। बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनकी स्लाइिन चढ़ाया जा रहा है। बता दें की टीम का नेतृत्व डॉक्टर हेमंत मुर्मू कर रहे हैं। उनसे बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में हैं। हां,जिनकी मौत हुई थी उनमें डायरिया के लक्षण थे। रिपोर्ट साहिबगंज सिविल सर्जन को भेज दी गई है।
28 साल की प्रतिमा देवी की मौत
बता दें कि गुमला के घाघरा प्रखंड स्थित देवाकी कुसुमटोली गांव में डायरिया से 28 साल की प्रतिमा देवी की मौत हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गुमला भी पहुंची। यहां भी उनके द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया है। वहीं दवा का भी वितरण किया जा रहा है।
Next Story