
x
Giridih गिरिडीह : जिले में पुलिस ने नकली विदेशी शराब तैयार करने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया. खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि राजधनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह गांव स्थित एक नवनिर्मित मकान में अवैध शराब फैक्ट्री चलाई जा रही है. सूचना के आधार पर खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की.
कई सामान जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब, शराब बनाने का सामान और एक होंडा हॉरनेट बाइक (कीमत लगभग 4 लाख रुपये) जब्त की. मौके से बसीर आलम, सोहेल अंसारी और मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया. जबकि फैक्ट्री का मुख्य संचालक छोटी गोसाई फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
अवैध शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी
एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गिरिडीह पुलिस अवैध शराब माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. बीते एक सप्ताह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई छापेमारी कर नकली शराब फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है. साथ ही धंधेबाज़ों को गिरफ्तार किया गया है.
Tagsनकली शराबमिनी फैक्ट्रीतीन लोगोंकिया गिरफ्तारFake liquor mini factorythree people arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





