
x
एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के जमुनियां गांव के निकट सड़क दुघर्टना में मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए
सरैयाहाट। एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के जमुनियां गांव के निकट सड़क दुघर्टना में मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में तालझारी थाना के खोपचवा गांव के योगेन्द्र मंडल( 55), सरैयाहाट थाना के सरमारा गांव के कैलाश यादव(40) व जागेश्वर यादव (40) है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सभी घायल रसोई का काम करने कहीं समारोह में जा रहे थे कि जमुनियां गांव के निकट सड़क पर एक बछड़ा दौड़ गया,जिससे मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गया। घायल व्यक्ति के एक परिजन ने बताया कि एंबुलेंस को बार बार फोन के बाबजूद घटना स्थल पर नहीं पहुंचा।
Next Story





