झारखंड

पुलिस मुठभेड़ में तीन लाख इनामी नक्सली राजेश उरांव ढेर

Rani Sahu
2 Jun 2023 1:45 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में तीन लाख इनामी नक्सली राजेश उरांव ढेर
x
झारखंड : तीन लाख इनामी नक्सली राजेश उरांव गुरुवार को हुए एक मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ पुलिस और नक्सलियों के बीच गुमला के सदर थाना क्षेत्र स्थित आंजनधाम जाने वाले मार्ग पर हुई है। बताते चलें कि राजेश उरांव भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य था। जिसकी तलाश झारखंड पुलिस और एनआईए को वर्षों से थी। राजेश पर झारखंड पुलिस ने दो लाख और एनआईए ने एक लाख का इनाम रखा था।
गुमला-लातेहार में कई आपराधिक मामले हैं दर्ज
राजेश उरांव के संबंध में डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि उस पर झारखंड के गुमला और लातेहार जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजेश घाघरा थाना के हुटार गांव का रहने वाला था। झारखंड पुलिस ने राजेश उरांव पर लातेहार जिले के चंदवा में चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में एनआईए ने भी केस दर्ज किया था। जिसके बाद एनआईए के निर्देश पर घाघरा पुलिस ने राजेश के घर पर नोटिस भी चिपकाया था। जिन चार पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी उस मामले में एनआईए ने राजेश के अलावा अन्य आरोपियों पर भी इनाम की घोषणा की थी।
जानें किस पर रखा कितना इनाम
- 01 करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी पर एनआईए ने 10 लाख रूपए इनाम की घोषणा की है।
-अजीत उरांव उर्फ चार्लिस और सौरभ दा पर 5-5 लाख रूपए इनाम रखा गया।
-नवीन, रवींद्र गंझू, छोटू खेरवार, अमन गंझू, नीरज सिंह खेरवार और मृत्युंजय भुईंया पर 4-4 लाख रुपए का है इनाम
-मनीष यादव, संटू भुईयां, नागेंद्र यादव, शीतल मोची, नेशनल गंझू, कुंदन खेरवार पर 3-3 लाख रुपए का है इनाम
-खतेश गंझू, रंथू उरांव, अनिल तुरी, प्रदीप सिंह खेरवार पर 2-2 लाख रूपए का रखा गया है इनाम
-राजेश उरांव, लजीम अंसारी, जितेंद्र नागेशिया पर 1-1 लाख रूपए इनाम की घोषणा की गई है
Next Story