झारखंड

कार और ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, छह लोग घायल

Rani Sahu
3 May 2022 9:10 AM GMT
कार और ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, छह लोग घायल
x
झारखंड के पलामू में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई वहीं छह लोग घायल हो गए

झारखंड के पलामू में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई वहीं छह लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सतबरवा इलाके में हुआ, जोकि प्रदेश की राजधानी से करीब 184 किलोमीटर दूर है। मेदनीनगर-रांची रोड पर कार ने स्टेशनरी ट्रक में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान सोना सिंह (45), लोकनाथ सिंह (40) और जोगेंद्र सिंह (36) के रूप में हुई है।
जिले के सतबरवा थाना के प्रभारी पदाधिकारी ऋषिकेश राय ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई थी जबकि दो अन्य घायलों ने इलाज के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो घायलों को हालत गंभीर होने के कारण रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। इस बीच चार घायलों का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।


Next Story