झारखंड

चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट में तीन जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

Rani Sahu
2 Feb 2023 11:30 AM GMT
चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट में तीन जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची
x
चाईबासा : चाईबसा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान फिर IED बम ब्लास्ट हुआ। जिसमें CRPF के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, सभी घायल जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। जिन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। घटना टोंटो थाना क्षेत्र की है।
इससे पहले भी IED ब्लास्ट में 3 जवान हुए थे घायल
इससे पहले भी जनवरी माह में भी पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सरजामबुरु जंगल में IED के चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए थे। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करा कर रांची लाया गया था। सभी घायलों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नकस्ललियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story