झारखंड

अनियंत्रित कार से कुचलने पर तीन की मौत, बारात से लौट रहे थे लोग

mukeshwari
23 May 2023 5:04 AM GMT
अनियंत्रित कार से कुचलने पर तीन की मौत, बारात से लौट रहे थे लोग
x

रांची। रांची के सिकिदरी-ओरमांझी रोड के पास सांडी चौक पर एक अनियंत्रित कार ने 12 बारातियों को कुचल दिया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार देर रात की है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार के ड्राइवर को बुरी तरह पीटा। बारात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी कार्तिक महतो के यहां आयी थी। दुर्घटना के बाद खुशी मातम में बदल गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story