झारखंड

बाइक और मोबाइल लूटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

Rani Sahu
29 May 2023 1:47 PM IST
बाइक और मोबाइल लूटने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार
x
रांची : राजधानी की अनगड़ा थाना पुलिस ने 16 मई को हुए बाइक और मोबाइल लूटकांड मामले का खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल मोहम्मद कैफ उर्फ टेना, अरसलान अंजर और अक्षय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटी गई पल्सर बाइक, रेडमी कंपनी का मोबाइल और घटना में प्रयोग किया गया बाइक और चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस काफ्रेंस कर दी।
टीम का किया गया था गठन
16 मई को साजन पोद्दार ने अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि चमघाटी में तीन अपराधी उनके बाइक का दूसरे बाइक से ओवरटेक किए। फिर चाकू मारकर बाइक और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। इस संबंध में ग्रामीण एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी शाखा और अनुसंधान के क्रम में मामले में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद किया।
Next Story