झारखंड
Hazaribagh के डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार
Tara Tandi
10 Jun 2025 3:44 PM IST

x
Hazaribagh हज़ारीबाग़ : जिले के डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों फरार नागरिकों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है. आज दोपहर तक सभी फरार बांग्लादेशी को हजारीबाग लाया जा सकता है.
गौरतलब है कि बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक सोमवार की सुबह हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार हो गए थे. इनमें रीना खान उर्फ फिना देवी, अख्तर खुशी और नजमुल शामिल थे. जिसे हजारीबाग पुलिस ने पकड़ लिया है.
बता दें कि रीना खान को जामताड़ा जेल से 4 फरवरी 2022, अख्तर खुशी को 28 सितंबर 2024 और नजमुल को 1 मार्च 2025 में हजारीबाग के डिटेंशन केंद्र में शिफ्ट किया गया था.
TagsHazaribagh डिटेंशन सेंटरफरार तीन बांग्लादेशी गिरफ्तारHazaribagh detention centerthree absconding Bangladeshis arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





